{"_id":"5bb2506b867a554f17703256","slug":"121538412651-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विफ्ट कार सवार चोर गिरोह का आतंक, छह दुकानों के तोड़े ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्विफ्ट कार सवार चोर गिरोह का आतंक, छह दुकानों के तोड़े ताले
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
कार सवार चोर गिरोह ने छह दुकानों के तोड़े ताले
दुकानों से नगदी, बैटरियां और कीमती सामान ले गए
पहले भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका गैंग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर की सड़कों पर इन दिनों स्विफ्ट कार सवार चोर गिरोह के सदस्यों ने आतंक मचा रखा है।चोर गिरोह के सदस्य नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ही ले जा रहे है। चोर गिरोह के सदस्यों ने रविवार की देर रात महानगर में अलग अलग जगहों पर छह दुकानों के ताले तोड़े और सामान चोरी कर फरार हो गए। चोर गिरोह के सदस्यों ने बस्ती जोधेवाल रोड की चार दुकानों के ताले तोड़े। चोर दुकानों में पड़े नकदी, बैटरिया और अन्य कीमती सामान ले जाने में कामयाब हो गए।
लक्कड़ बाजार स्थित लस्सी चौक में टक्कर मेडिकल स्टोर के मालिक हरप्रीत सिंह ने बताया कि सोमवार को तड़के उनकी दुकान के बाहर एक स्विफ्ट कार खड़ी थी। कार युवक बाहर निकले। इलाके में चौकीदारी करने वाले व्यक्ति ने सोचा कि दुकान के मालिक आए है। इसलिए उसने नमस्ते किया। कार सवार चौकीदार का देख घबरा गए। इस बीच चौकीदार को भी शक हो गया। जब तक वह चोरों को पकड़ता चोर कार में बैठ फरार हो गए। हरप्रीत का कहना चोर शटर का लाक तोड़कर गल्ले को ही उठा कर ले गए। गल्ले में तीस हजार रुपये और अन्य सामान था। सीसीटीवी फुटेज में स्विफ्ट कार नजर आ रही है। उन्होंने इसकी शिकायत थाना कोतोवाली पुलिस को दी है।
इसी तरह राजेश अरोड़ा ने बताया कि उनकी फिरोजपुर रोड पर श्री बाला जी इंटरप्राइजेज के नाम से बैटरियों की शॉप है। रविवार रात को चोर गिरोह के सदस्यों ने दुकान के ताले तोड़ कर अंदर से छोटी-बड़ी 15 बैटरियां और 15 हजार रुपये चुरा कर ले गए। सुबह चार बजे सैर कर रहे उनके साथी ने उन्हें सूचना दी। पड़ोसी ने बताया था की एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार उसके दुकान के बाहर खड़ी हुई थी। उन्होंने थाना पीएयू की पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
चोर गिरोह के सदस्यों ने बस्ती जोधेवाल रोड स्थित प्रेम रेडीमेड गारमेंट को अपना निशाना बनाया। दुकान मालिक हेमराज लाडी ने बताया कि सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के ताले टूटे मिले। चोर दुकान से दस हजार रुपए और अन्य सामान चुरा कर ले गए। सुंदर नगर के रहने वाले बलविंदर सिंह ने बताया कि उसकी बस्ती जोधेवाल रोड़ पर पंजाब बूट स्टोर है। जब सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। दुकान से चोर 20 हजार रुपये और 8 जोड़ी बूट चुरा कर ले गए। सुंदर नगर चौक पर स्थित पीएनबी के पास केयर इंडिया के नाम से दवाईयों की शॉप और लेबोरेटरी चलाने वाले कमलेश कुमार ने बताया कि रविवार देर रात दो बजे उन्हें पता चला कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। चोर गिरोह के सदस्य दुकान से कैश और अन्य छोटा सामान चुरा कर ले गए। बस्ती जोधेवाल रोड स्थित मनजीत क्लाथ हाउस के मालिक रिंकू ने बताया कि चोरों ने उसरी दुकान के ताले तोड़े और अंदर दाखिल हुए। उन्हें कुछ नहीं मिला। चोर उनके सीसीटीवी कैमरे के तार काट गए और डीवीआर उठा ले गए।