फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत

गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत

Wed, 11 Apr 2018 09:59 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत
गोली लगने से एक युवक की मौत
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में कमरे से मिला शव, चार देसी पिस्तौल भी मिले
संगरूर।
जिले के गांव झाड़ों स्थित एक धार्मिक स्थान पर रहने वाले एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। संदिग्ध हालात में उसका शव उसके कमरे से बरामद हुआ। शव के पास से पुलिस को चार देसी पिस्तौल भी मिले हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

झाड़ों निवासी जग्गा सिंह लंबे समय से गांव के ही धार्मिक स्थान पर सेवा निभा रहा था। रोजाना की तरह मंगलवार रात भी वह अपने कमरे में सोने गया था। घटना का पता उस समय चला जब सुबह उसके साथी भोला सिंह ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उसने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। उनकी मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर जग्गा सिंह की खून से लथपथ लाश पड़ी थी और उसके पास ही एक पिस्तौल पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही सुनाम के डीएसपी विलियम जेजी और थाना चीमा के प्रभारी सुरजन सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी हरमीत सिंह हुंदल ने बताया कि युवक की मौत गले में गोली लगने से हुई है। उसके कमरे से चार देसी पिस्तौल भी बरामद हुए हैं। मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed