फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आर्थिक तंगी से परेशान नौजवान ने लगाया फंदा

आर्थिक तंगी से परेशान नौजवान ने लगाया फंदा

Fri, 11 Jan 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से परेशान नौजवान ने लगाया फंदा
तंगी से परेशान युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। आर्थिक तंगी से परेशान गांव लोहाखेड़ा के युवा किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के परिवार पर करीब आठ लाख रुपये का कर्ज था।
गांव लोहाखेड़ा के किसान शपिंदरपाल सिंह का 21 वर्षीय बारहवीं पास पुत्र रजिंदर सिंह अपने परिवार के कर्ज को लेकर पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था। आर्थिक तंगी के कारण परिवार कर्ज को उतारने में असमर्थ था। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से कर्ज माफी की जारी हुई सूची में उसके परिवार का नाम नहीं आया। इससे रजिंदर सिंह परेशान रहता था। गांव लोहाखेड़ा के सरपंच जगसीर सिंह ने बताया कि किसान परिवार पर करीब आठ लाख रुपये का कर्ज चढ़ा हुआ है। उनके पास महज डेढ़ एकड़ जमीन है। घर की आर्थिक तंगी के कारण रजिंदर सिंह ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना लौंगोवाल के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed