{"_id":"5adcc14b4f1c1b58098b5dd8","slug":"11524416843-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिडकर लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिडकर लगाई आग
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग
महिला पचास फीसदी झुलसी, हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव बीबी वाला में रविवार को घरेलू कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़कर उसे आग लगा दी। इस दौरान महिला करीब 50 फीसदी झुलस गई। जैसे ही घटना के बारे मेें आसपास के लोगों को पता चला तो उन्होंने आग में झुलसी महिला सिमरजीत कौर को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अमरीक सिंह फरार हो गया। अमरीक का रविवार को अपनी पत्नी सिमरजीत कौर के साथ किसी बात पर घरेलू झगड़ा हो गया था। इससे मामला इतना तूल पकड़ गया कि पति ने गुस्से में आकर घर में रखे पेट्रोल को अपनी पत्नी पर छिड़ककर उसे आग लगा दी। जैसे ही महिला की चीखें उसके बच्चों को सुनी तो उन्होंने जोर-जोर से शोर मचा दिया।
बच्चों का शोर सुनने के बाद आस पड़ोस के लोग उनके घर पहुंचे। उन्होंने महिला को आग में झुलसता देख आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह करीब 50 फीसदी झुलस चुकी थी। लोगों ने महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में थाना नथाना प्रभारी रछपाल सिंह ने बताया कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। जब पीड़ित महिला की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पास ब्यान दर्ज करवाए जाएंगे, उसके बाद आरोपी अमरीक सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।