फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   संदिग्ध हालात में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

संदिग्ध हालात में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 16 Apr 2019 10:23 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान
व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी की
विज्ञापन

लुधियाना। डाबा के बाबा मुकंद सिंह नगर इलाके में रहने वाले शवी लाल बहादुर (36) ने मंगलवार को अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। थाना डिविजन छह की पुलिस जांच के बाद शवी लाल का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस शवी के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पत्नी मना ने बताया कि शवी ने नेपाल में एक शादी पहले की थी। वह कुछ समय पहले उसे छोड़ कर भारत आ गया और यहां पर आकर रहने लगा था। जिसके बाद उसके साथ दूसरी शादी हुई। उनका ढाई साल का एक बेटा भी है। दोनों एक निजी फैक्टरी में काम करते है। कुछ दिनों से शवी लाल दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था। मंगलवार को वह फैक्टरी से दोपहर में घर आ गया और चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब वह घर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। उसने किसी तरह से कमरा खोला तो अंदर शवी का शव लटक रहा था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस भी सूचना मिलने के बाद पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed