Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चोरी के बाइक को जा रहे थे बेचने, रास्ते में हुए गिरफ्तार

चोरी के बाइक को जा रहे थे बेचने, रास्ते में हुए गिरफ्तार

Mon, 26 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाइक को जा रहे थे बेचने, रास्ते में हुए गिरफ्तार
चोरी की बाइक बेचने जा रहे थे, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। थाना डिवीजन दो की पुलिस ने चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान गांव पांगलियां निवासी जसबीर सिंह उर्फ शीरा और गांव जंडियाली के रहने वाले दीपक सिंह उर्फ दीपू के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनोंको सोमवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने ईसा नगरी पुली पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान आरोपी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तो पुलिस ने उनसे कागजात की मांग की, लेकिन आरोपी ठोस जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उक्त बाइक चोरी की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि उनके साथ गिरोह में कितने लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed