फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   स्कूल नैशनल जुडो में बवलीन कौर ने जीता सोना व रजत पदक

स्कूल नैशनल जुडो में बवलीन कौर ने जीता सोना व रजत पदक

Sat, 09 Dec 2017 09:54 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
स्कूल नैशनल जुडो में  बवलीन कौर ने जीता सोना व रजत पदक
जूडो में बवलीन कौर ने जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जूडो के खिलाड़ियों ने गुरु नानक स्टेडियम मल्टी पर्पस हॉल में प्रेक्टिस करने वाले पंजाब स्पोर्ट्स विभाग के खिलाड़ियों ने विभिन्न टूर्नामेंट में उपलब्धियां प्राप्त की है। जूडो कोच प्रवीण ठाकुर, किशोर कुमार, नवदीप जिंदल ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों में बवलीन कौर ने आंध्र प्रदेश में 26 से 30 नवंबर तक आयोजित अंडर-19 स्कूल नेशनल में 63 किलो वेट कैटेगिरी में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने जालंधर में 5 से 7 नवंबर तक आयोजित अंडर-19 स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

वहीं इसी टूर्नामेंट में प्रिया शर्मा ने सोने का पदक जीता। रावी और अर्जुन ने गुरदासपुर में 7 से 9 नवंबर तक आयोजित अंडर-19 पंजाब स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में रजत व कांस्य पदक हासिल किया। वहीं जालंधर में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित अंडर-17 पंजाब स्टेट गेम्स ब्वॉयज में आलोक कुमार ने 45 किलो में सोने का पदक जीता। वहीं अर्जुन ने 60 किलो में रजत पदक, निर्भय सिंह और वरुण शर्मा ने 55 किलो, 40 किलो वेट कैटेगिरी में कांस्य पदक जीता। इसकी बदौलत लुधियाना जूडो टीम ने सेकेंड पोजीशन प्राप्त की। वहीं अमृतसर में 26 से 28 नवंबर तक आयोजित अंडर-17 पंजाब स्टेट गेम्स गर्ल्स में दीक्षा बैंस ने 35 किलो से कम कैटेगिरी में रजत पदक और हिमांशी बैंस ने 40 किलो कैटेगिरी में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed