{"_id":"6b00247e0da996216a099721","slug":"congress-has-lost-its-credibility-on-the-ground-anil-sarin-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-119077-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विश्वसनीयता खो चुकी है कांग्रेस : अनिल सरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विश्वसनीयता खो चुकी है कांग्रेस : अनिल सरीन
Fri, 20 Nov 2026 04:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 20 Nov 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि 42 सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा नेताओं के बड़े पलायन को छिपा नहीं सकती। सरीन ने कहा कि कांग्रेस अपनी दिशा और जमीनी विश्वसनीयता खो चुकी है।
सरीन ने यह बात हरदयाल सिंह कांबोज के भाजपा में शामिल होने के बाद कही। कांबोज राजपुरा से दो बार के विधायक और कांग्रेस की 2027 चुनाव घोषणापत्र समिति के सह-अध्यक्ष थे। उनके साथ राजपुरा-बनूड़ नगर परिषद, ब्लॉक और युवा नेतृत्व भी भाजपा में शामिल हुआ। उन्होंने कहा, प्रमुख नेता पार्टी छोड़ रहे हों, तो कोई जंबो कमेटी जमीनी हकीकत नहीं छिपा सकती। उन्होंने कहा कि कल चंडीगढ़ में हुई जॉइनिंग संकेत देती है कि पंजाब का राजनीतिक रुझान 2027 में भाजपा की ओर मुड़ चुका है।