फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   City Mall makes illegal encroachment on footpath; PUDA halts construction

Ludhiana News: सिटी मॉल ने फुटपाथ पर किया अवैध कब्जा, पुडा ने रोका निर्माण

Mon, 02 Nov 2026 11:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 02 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
City Mall makes illegal encroachment on footpath; PUDA halts construction
माल के पार्टनर की तरफ से नहीं आया पक्ष - बार बार फोन करने पर भी नहीं उठाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। जिला कचहरी रोड पर स्थित सिटी मॉल के बाहर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। मॉल प्रबंधन सार्वजनिक फुटपाथ और खुले स्थान पर ग्रिल व शटर लगा रहा था। पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुडा) ने शिकायत के बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
पुडा अधिकारियों ने मॉल प्रबंधन को कड़ा नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह जगह आम जनता की आवाजाही और पैदल चलने के लिए आरक्षित थी। सिटी मॉल जिला कचहरी के पास एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी और कानूनी कार्यों के लिए आते हैं। मॉल के ग्राउंड फ्लोर के बाहरी हिस्से में नक्शे के अनुसार फुटपाथ छोड़ा गया था। आरोप है कि मॉल संचालक इस जगह को व्यावसायिक दायरे में शामिल करना चाहते थे। उन्होंने रातों-रात लोहे की ग्रिल और शटर लगाने का काम शुरू कर दिया। इसका उद्देश्य वहां स्थायी दुकानें या स्टॉल खड़े करना था। स्थानीय नागरिकों और वकीलों की शिकायत के बाद पुडा हरकत में आया।
विज्ञापन

पैदल राहगीरों के लिए संकट
जिला कचहरी मार्ग पहले से ही भारी यातायात दबाव झेलता है। कचहरी, मिनी सचिवालय और मॉल के कारण यहां दिनभर वाहनों की लंबी कतारें रहती हैं। फुटपाथ पर कब्जे से पैदल चलने वाले राहगीरों को मुख्य सड़क पर उतरना पड़ रहा था। इससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुडा का सख्त रुख और चेतावनी
शिकायत मिलते ही पुडा के फील्ड अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने स्वीकृत भवन उपनियमों के उल्लंघन को सही पाया। पुडा प्रशासन ने तुरंत निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। नोटिस में अवैध ढांचे को तुरंत हटाने और निर्धारित समय में जवाब देने को कहा गया है। पुडा ने चेतावनी दी है कि तय समय में ढांचा न हटाने पर बुलडोजर चलेगा और नियमों के उल्लंघन पर पूर्णता प्रमाण पत्र भी रद हो सकता है। इस संबंधी जब सिटी माल के पार्टनर सुनील का पक्ष जानने के लिए उनको फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed