Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Building used as a den by drug traffickers demolished

Ludhiana News: नशा तस्करों के अड्डे के रूप में इस्तेमाल इमारत गिराई

Tue, 03 Nov 2026 05:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 03 Nov 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Building used as a den by drug traffickers demolished
नसीबपुरा में पुलिस और सिविल प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन

डीएसपी जसजोत सिंह की अगुवाई में चला अभियान, नशे से जुड़े ठिकानों पर होगी सख्ती

संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बठिंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सिविल प्रशासन के सहयोग से गांव नसीबपुरा में एक सुनसान इमारत को ध्वस्त कर दिया। यह इमारत नशा करने वालों और तस्करों की गतिविधियों का केंद्र थी, जिसे ड्रग हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया था।
यह कार्रवाई डी एस पी तलवंडी साबो जसजोत सिंह की अगुवाई में की गई। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है बल्कि उन स्थानों को भी खत्म करना जरूरी है, जहां नशे का सेवन और तस्करी होती है। गांव नसीबपुरा की यह इमारत लंबे समय से सुनसान थी। इसका इस्तेमाल नशेड़ियों और तस्करों के जमावड़े के लिए होता था। ऐसे ठिकानों से असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। पुलिस का मानना है कि ऐसे ठिकानों को खत्म करने से नशे पर अंकुश लगेगा। इससे इलाके में सुरक्षा का माहौल बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

समाज से सहयोग की अपील
बठिंडा पुलिस युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस गांवों की पंचायतों और विलेज डिफेंस कमेटियों से संपर्क में है। लोगों से अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। पुलिस का मानना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed