फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   CITU warns government of agitation

Ludhiana News: सीटू ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 21 Aug 2026 05:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 21 Aug 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
CITU warns government of agitation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। पंजाब में निर्माण मजदूरों के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं की राशि रोके जाने के विरोध में भारत निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन (सीटू) ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि लंबित लाभ तत्काल जारी नहीं किए गए तो पूरे पंजाब में आंदोलन शुरू किया जाएगा।

यूनियन नेताओं ने कहा कि बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू बोर्ड) में पंजीकृत लाखों मजदूरों को मिलने वाली राशि में देरी से गरीब परिवारों को गंभीर संकट हो रहा है। उन्होंने सरकार पर मजदूरों के अधिकार की राशि रोककर विश्वासघात करने का आरोप लगाया। जून 2026 तक, बीओसीडब्ल्यू बोर्ड में 11.56 लाख निर्माण श्रमिक पंजीकृत थे और 6.42 लाख से अधिक आवेदन प्रोसेस किए जा चुके थे। श्रम नीति के जानकार डॉ. प्यारा लाल गर्ग ने कहा कि स्वीकृत लाभ के भुगतान के लिए निश्चित समयसीमा तय होनी चाहिए। उन्होंने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन सार्वजनिक करने का सुझाव दिया। सरकार को योजना-वार और जिलेवार लंबित भुगतान का सार्वजनिक आंकड़ा जारी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed