{"_id":"4bc44c20f26c435803abae7f3b633693","slug":"child-kidnap-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा किए बच्चे को एक घंटे में ढूंढ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा किए बच्चे को एक घंटे में ढूंढ निकाला
अमर उजाला,लुधियाना
Updated Mon, 23 Dec 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस ने एक घंटे अंदर ही चार वर्षीय अगवा किए बच्चे को अगवा करने वालों के चंगुल से छुड़ाकर वारिसों के हवाले कर दिया।
एसपी (डी) राकेश कुमार ने बताया कि थाना सिटी-2 इंस्पेक्टर दलबीर सिंह के पास वकील खां पुत्र मुहम्मद खा वासी कथवा गंगो तहसील कानड़ जिला सहारनपुर (यूपी) हाल आबाद वार्ड नंबर 4, नजदीक सब्जी मंडी मानसा ने रात के समय शिकायत की कि उनके लड़के शाहिद खां (4) को गली में खेलते समय किसी ने अगवा कर लिया गया।
राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने बच्चे को ढूंढने के लिए शिकायतकर्ता को साथ लेकर विभिन्न जगहों पर तलाश की। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुरानी सब्जी मंडी की खंडहर दुकानों में से कथित आरोपी जीवन सिंह वासी थराज जिला सिरसा हरियाणा को काबू करके उसके कब्जे में से बच्चे को बरामद कर लिया।
पुलिस ने वकील खां के बयानों पर थाना सिटी-2 में मामला दर्ज कर लिया गया है।