फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   chess compittion, under-7, under-13, ludhiana

खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर दौड़ाया दिमाग

Wed, 11 May 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना Updated Wed, 11 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
chess compittion, under-7, under-13, ludhiana
लुधियाना में बुधवार को आयोजित चेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना डिस्ट्रक्ट चैस एसोसिएशन (एलडीसीए) द्वारा पंजाब स्टेट चैस एसोसिएशन के अंतर्गत पंजाब स्टेट अंडर-7 और अंडर-13 चैस चैंपियनशिप बुधवार को दरेसी स्थित सीता माता मंदिर धर्मशाला में शुरू हुई।
विज्ञापन


इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में पंजाब के विभिन्न जिलों से संबंधित चैस खिलाड़ियों ने अपना दिमाग दौड़ाते हुए खेल को रोचक बनाया। 4 कैटेगरी में हुई इस चैंपियनशिप में अंडर-7 तथा अंडर-13 लड़के व लड़कियां शामिल रहे।   
विज्ञापन


अंडर-13 लड़कों में जालंधर से दुष्यंत शर्मा, जयान पसरीचा, नमितवीर सिंह वालिया, लुधियाना के मुमकशू मित्तल, राघव बांसल, संगरुर से समनीत  2 प्वाइंट से आगे रहे। यह सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। वहीं अंडर-7 बॉयज कैटेगरी में अमृतसर के चरण कात्याल, जालंधर के निकुंज अग्रवाल, धैर्य अग्रवाल 2 प्वाइंट से आगे रहे। वहीं अंडर-13 गर्ल्स में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मीनाक्षी मेहरा और दीप्ति शर्मा 2 प्वाइंट से आगे रही। दोनों लुधियाना से ही हैं। वहीं अंडर-7 गर्ल्स कैटेगरी में सभी प्लेयर बराबर के प्वाइंट पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के महासचिव अरविंदर प्रीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक कैटेगरी में से 2 खिलाड़ियों का चुनाव होगा, जिनमें से अंडर-7 के विजेता पंजाब स्टेट चैस टीम में इस साल 18 से 26 सितंबर को पांडिचेरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैस चैंपियनशिप में टीम की प्रतिनिधिता करेंगे। जबकि अंडर-13 कैटेगरी के विजेता गुजरात में 22 से 30 जुलाई तक होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed