{"_id":"5f85d5d48ebc3e9bfa0cd090","slug":"case-on-singer-jasraj-ludhiana-news-pkl390865754","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: शहीदों का मजाक उड़ाने पर पंजाबी गायक जस्सी जसराज पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: शहीदों का मजाक उड़ाने पर पंजाबी गायक जस्सी जसराज पर मामला दर्ज
Wed, 14 Oct 2020 12:16 AM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों का मजाक उड़ाने के मामले में पंजाबी गायक जस्सी जसराज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला विशाल नायर की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर आठ पुलिस ने दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार जसराज ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर शहीदों के संबंध में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस संबंध में नायर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न होता देख नायर ने जगराओं पुल पर धरना दे दिया था। कई दिनों की जद्दोजहद के बाद आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। डिवीजन नंबर आठ प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस ने जस्सी जसराज के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन