{"_id":"4840cc1a6f9d270f307674a3ce4b78d9","slug":"car-canal-two-died-four-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नहर में कार गिरी, दो की मौत, चार बहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में कार गिरी, दो की मौत, चार बहे
ब्यूरो, अमर उजाला/खन्ना
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समराला/माछीवाड़ा के बीच में स्थित घड़ी पुल से गुजर रही आल्टो कार संतुलन बिगड़ने से सरहिंद नहर में गिर गई। इससे कार में सवार तीन बच्चे और तीन महिलाएं पानी के तेज बहाव में बह गए। कार चालक दलवीर सिंह निवासी शाहपुर, अंबाला को बचा लिया गया। गोताखोरों ने दो महिलाओं के शव को नहर से निकाल लिया गया है, बाकी सभी पानी के तेज बहाव में बह गए।
जानकारी के अनुसार दलवीर सिंह ने बताया कि रविवार को वे अपनी पत्नी के मामा की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए अंबाला से नवांशहर के गांव रतनाणा गए थे। गाड़ी में उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर, उनका बेटा कुशलवीर सिंह (1), साली राजविंदर कौर, उसका बेटा कमलप्रीत सिंह (डेढ़ साल), उनकी सालेहार मनप्रीत कौर और उसका बेटा मनकीरत सिंह (8) थे। रविवार रात को समारोह में हिस्सा लेने के बाद सोमवार सुबह छह बजे वे रतनाणा से निकले।
साढ़े छह बजे वह समराला/माछीवाड़ा के बीच में स्थित घड़ी पुल पर पहुंचे तो अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सरहिंद नहर में जा गिरी। गाड़ी गिरते ही शीशा टूट जाने से सभी लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। दलवीर सिंह को गोताखोरों ने बचाया। गोताखोरों की मदद से राजविंदर कौर के शव और गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया, बाकी सभी बह गए। वहीं शाम पौने छह बजे मनप्रीत कौर का शव दोराहा के पास से मिल गया।
विज्ञापन
हादसे का पता चलते ही पुलिस जिला खन्ना के एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक बाकी लोगों की तलाश की जा रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दलवीर सिंह की सास गुरमीत कौर सदमे में गुमसुम बैठीं थी। वह भी रतनाणा समारोह में गई थीं और बाकी रिश्तेदारों के साथ बाद में लौटने वाली थी।