फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Called as a relative from Canada, cheated one lakh seventy thousand

Ludhiana News: कनाडा से चाचा का बेटा बोल रहा हूं, तेरे खाते में 4 लाख डलवा दिए हैं, कहकर एक लाख सत्तर हजार ठगे

Thu, 15 Jun 2023 05:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 15 Jun 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
Called as a relative from Canada, cheated one lakh seventy thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुलिस ने झारखंड निवासी के खिलाफ दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। कनाडा से तेरे चाचा का बेटा बोल रहा हूं , तेरे खाते में 4 लाख डलवा दिए हैं, उसमें से एक लाख सत्तर हजार एजेंट के खाते में डलवा दो। इकबाल सिंह वासी सवद्दी कलां को ये फोन आया और उसने बिना जांच पड़ताल बताए गए खाता नंबर में रुपये डलवा दिए। फोन करने वाले ने बात गुप्त रखने की बात कह इकबाल को बचे रुपये इस्तेमाल करने की छूट दी और कहा कि दो माह बाद पंजाब आकर हिसाब कर लूंगा। जब तक इकबाल सिंह को ठगे जाने का पता चला बहुत देर हो चुकी थी। ठगों ने एक लाख सत्तर हजार रुपये निकाल तुरंत खाता बंद करवा दिया। हालांकि जिला ग्रामीण पुलिस लुधियाना ने साइबर क्राइम सेल की मदद से खाता धारक का पता लगाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन साइबर ठगों का पकड़ा जाना दूर की बात नजर आ रही है। थाना सिधवां बेट की पुलिस ने इकबाल सिंह की शिकायत पर सोनू कुमार तूरी वासी भंडारी थान पोस्ट ऑफिस तीसरी जिला गिरीदीह झारखंड के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इकबाल सिंह ने जिला ग्रामीण पुलिस लुधियाना के एसएसपी नवनीत सिंह बैंस को दी शिकायत में बताया कि उसे विदेशी नंबर से मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि कनाडा से तेरा चचेरा भाई बोल रहा हूं और तेरे बैंक खाते में चार लाख रुपये भेज दिए हैं। इनमें से एक लाख सत्तर हजार रुपये ट्रेवल एजेंट के खाते में डलवा दो। इसके बाद विदेशी नंबर से एक और फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मुंबई बैंक हेडक्वार्टर का वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए 24 घंटे में 4 लाख रुपये ट्रांसफर होने का भरोसा दिया। खुद को चचेरा भाई बताने वाले ने बार बार फोन कर ट्रेवल एजेंट के खाते में रुपये जमा करने को कहा। इकबाल सिंह के अनुसार उसने खाता नंबर 41235294623 में एक लाख सत्तर हजार रुपये चेक के जरिये डाल दिए। कुछ देर बाद फर्जी चचेरे भाई का फोन आना बंद हो गया। 24 घंटे बाद उसके खाते में 4 लाख रुपये नहीं आए। परिवार नाते रिश्तेदारों से बात करने पर पता चला कि साइबर ठग लगातार भोले भाले लोगों को इसी तरह भरमा कर ठग रहे हैं। फिर उन्होंने कनाडा बैठे अपने चचेरे भाई और अन्य रिश्तेदारों से संपर्क किया तो पता चला कि किसी ने भी फोन नहीं किया। परिवार में सोच विचार करने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। जांच अधिकारी भूंदडी चौकी इंचार्ज दलजीत सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर एसपी (एच) ग्रामीण ने जांच की। जांच के दौरान सोनू कुमार वासी भंडारी थान पोस्ट ऑफिस तीसरी जिला गिरीदीह झारखंड का नाम सामने आया। शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी नवनीत सिंह बैंस के आदेश पर सोनू कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी दलजीत सिंह ने कहा कि आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम जल्द झारखंड के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed