फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bravery Day celebrated in the ancestral home of Shaheed Udham Singh

शहीद ऊधम सिंह के पैतृक घर में मनाया गया बहादुरी दिवस

Sat, 13 Mar 2021 04:55 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
Bravery Day celebrated in the ancestral home of Shaheed Udham Singh
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। 13 मार्च 1940 को ऊधम सिंह ने लंदन के केकस्टन हॉल में माइकल ओड्वायर को मारकर जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 को हुए नरसंहार का बदला लिया था। शनिवार को शहीद ऊधम सिंह के सुनाम स्थित पैतृक घर में 13 मार्च को ‘बहादुरी दिवस’ के रूप में मनाया गया। शहीद ऊधम सिंह कंबोज यादगारी कमेटी ने इसका आयोजन किया और डीएसपी बलजिंदर सिंह पन्नू समेत कई गणमान्य समागम में शामिल हुए।
विज्ञापन

जंगीर सिंह रत्न ने कहा कि सुनाम के ऊधम सिंह 21 साल तक इंतजार करते रहे। सही वक्त आने पर अपना लक्ष्य पूरा किया। उनकी वीरता की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी। इस युवा पीढ़ी को इस महान शहीद की सोच पर पहरा देने की जरूरत है। शहीद ऊधम सिंह अपने पूरे जीवन में देश के नौजवानों, बच्चों, किसानों व बुजुर्गों की चिंता करते रहे थे। उनकी इच्छा थी कि आजादी के बाद देश में हर नौजवान को रोजगार मिले। गायक भोला सिंह संग्रामी ने शहीद के जीवन को समर्पित कविता पेश की। समागम में गणमान्यों का सम्मान किया गया। इस मौके पर केहर सिंह, केसर सिंह, कानूनगो दविंदरपाल सिंह, तरसेम सिंह, बलदेव सिंह, अमरीक सिंह, प्रीतम सिंह, मनदीप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed