फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   box, cricket, league, ludhiana, team, launch

बाक्स क्रिकेट लीग-पंजाब में लुधियाना टीम लांच

Mon, 22 Feb 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Mon, 22 Feb 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
box, cricket, league, ludhiana, team, launch
उत्तर भारत के सबसे बड़े स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट शो और पंजाब के पहले सेलेब्रिटी क्रिकेट शो बॉक्स क्रिकेट लीग-पंजाब में हिस्सा लेने के लिए लुधियाना शहर को भी आखिरकार अपनी टीम मिल ही गई। सोमवार को टीम ‘लुधियानवी टाइगर्स’ लांच हुई। इसके ओनर शहर के उद्योगपति अमनप्रीत सिंह सोढ़ी हैं। टीम लुधियानवी का चेहरा एक्टर सोनू सूद हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर लीग के ओनर सुमित दत्त ने भी शिरकत की। सोनू सूद ने कहा कि मैं भी एक पंजाबी हूं। हमेशा से ही दिल में रहा है कि पंजाब के लिए कुछ कंरू। उन्होंने बताया कि पंजाबी फिल्म करना चाहता हूं। कोशिश है कि जल्द ही पंजाबी फिल्म मिल जाएगी। सोनू कहते हैं कि लीग के लिए लुधियाना की टीम बनाने का आफर आया था। कंसेप्ट अच्छा लगा और हां कर दी। खुशी है कि लड़कियों को लड़कों से कम नहीं समझा जाता है। लड़कियां लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


इसी मकसद से बॉक्स क्रिकेट लीग-पंजाब करवाई जा रही है। इसमें लड़के-लड़कियां इकठ्ठे खेलेंगे। 10-10 ओवर का मैच होगा। इसमें सात लड़के और तीन लड़कियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पटियाला रॉयल, जालंधर पैंथर, अमृतसर होक, चंडीगढ़ यैंकीज और लुधियाना टाइगर की टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें 70 सैलिब्रिटी हिस्सा लेंगे। मुंबई में इसकी शूटिंग होगी। एक अप्रैल से 14 मई तक लाइव शो दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ओनर अमनप्रीत सोढ़ी ने कहा कि हम गेम के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अब पूरी टीम प्रैक्टिस में व्यस्त है। हमें बीसीएल-पंजाब का हिस्सा होने पर गर्व है और उम्मीद करते हैं कि अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ ट्रॉफी हम लोग ही लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed