फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   BJP will expose the failures of the AAP government before the public: Rajneesh Dhiman

आप सरकार की नाकामियों को जनता समक्ष उजागर करेगी भाजपा: रजनीश धीमान

Tue, 30 Jul 2024 08:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 30 Jul 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
BJP will expose the failures of the AAP government before the public: Rajneesh Dhiman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा रजनीश धीमान की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम भाजपा के सभी पार्षद उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए रजनीश धीमान ने कहा कि 25 मार्च 2023 से नगर निगम पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो चुका है, लेकिन एक वर्ष से ज्यादा समय बीतने पर भी अभी तक भगवंत मान सरकार निगम निगम चुनाव करवाने में आनाकानी कर रही है।
नगर निगम चुनाव न होने के कारण महानगर वासियों का बुरा हाल है। उनको छोटे से छोटे काम के लिए भी आप विधायकों के दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं, नगर निगम पार्षद न होने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था भी बुरी तरह चरमरा गई है। बारिश के दिनों में सीवरेज की सफाई न होने के कारण गालियां, सड़कें तालाब का रूप धारण कर चुकी हैं। भगवंत मान सरकार के प्रतिनिधि कुंभकर्णी नीद सोए हुए हैं। उसको शहरवासियों की कोई फिक्र नहीं है। धीमान ने कहा कि आज आप सरकार के प्रतिनिधि आपने चहेतों को खुश करने में लगे हैं।
विज्ञापन

शहर वासी त्राहिमाम त्राहिमाम करने को मजबूर हो चुके हैं। धीमान ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी नाकामियां छिपाने के लिए नगर निगम चुनाव करवाने में आनाकानी कर रही हैं, क्योंकि उसको पता है कि नगर निगम चुनाव में उनको करारी हार प्राप्त होगी, लेकिन भाजपा आम आदमी पार्टी की नाकामियों को उजागर करने के लिए जल्द ही सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा, गुरदीप सिंह नीटू, यशपाल चौधरी, ऐनी सिक्का, पाल्लवी विनायक, निर्मल सिंह एस एस, रोहित सिक्का, दीपा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed