फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   BJP made new faces candidates for four assembly seats of Ludhiana

Punjab Election 2022: भाजपा ने पूर्व आईएएस समेत चार नए चेहरों को लुधियाना में उतारा, मंत्री आशु के खिलाफ वकील बिक्रम सिद्धू मैदान में

Fri, 21 Jan 2022 09:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Jan 2022 09:08 PM IST
सार

भाजपा ने शुक्रवार को पंजाब में अपने 34 उम्मीदवारों की घोषणा की। इस सूची में लुधियाना के पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि पांच में से चार उम्मीदवार नए चेहरे हैं।

विज्ञापन
BJP made new faces candidates for four assembly seats of Ludhiana
गुरदेव शर्मा देबी, एसआर लद्दड़ व कंवर नरिंदर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को लुधियाना की पांच विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने चार विधानसभा क्षेत्रों में नए चेहरों को उतारा है। वहीं लुधियाना सेंट्रल से अपने पुराने साथी गुरदेव शर्मा देबी पर दांव खेला है। लुधियाना में विधानसभा की कुल 14 सीटें हैं। 

विज्ञापन


भाजपा ने पंजाब के मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ लुधियाना पश्चिम सीट से वकील बिक्रम सिंह सिद्धू को उतारा है। पूर्व आईएएस अधिकारी एसआर लद्दड़ को गिल विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। जगरांव से कंवर नरिंदर सिंह नया चेहरा हैं। खन्ना से कैबिनेट मंत्री गुरकीरत कोटली के खिलाफ गुरप्रीत भट्टी मैदान में हैं।
विज्ञापन

 
लुधियाना सेंट्रल से भाजपा ने गुरदेव शर्मा देबी पर दोबारा भरोसा जताया है। 2017 में गुरदेव कांग्रेस प्रत्याशी सुरिंदर कुमार डावर से चुनाव हार गए थे। इस बार फिर गुरदेव शर्मा देबी को दोबारा मैदान में उतारा गया है। करीब एक साल पहले भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वाले एडवोकेट बिक्रम सिद्धू पर इस बार भाजपा ने दांव खेला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिक्रम सिद्धू कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ पिछले एक साल से लगे हैं। वह एक साल से ही पश्चिम सीट से चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। बिक्रम सिद्धू के उम्मीदवार घोषित होने के बाद इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कुछ समय पहले भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी एसआर लद्दड़ को भाजपा ने गिल से चुनाव मैदान में उतारा है।


लद्दड़ किसानों के हिमायती रहे हैं। उन्होंने दानामंडी में एक बड़ा कार्यक्रम भी किसानों के हक में करवाया था। कुछ समय पहले ही उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी। खन्ना से गुरकीरत कोटली के खिलाफ भाजपा ने वहीं के नए चेहरे गुरप्रीत भट्टी को चुनाव मैदान में उतारा है। गुरप्रीत भट्टी पहले मनप्रीत बादल की पार्टी से वहां से चुनाव लड़ चुके हैं और 2017 में आम आदमी पार्टी की तरफ से अमलोह इलाके से चुनाव लड़े थे। अब भाजपा ने उन्हें खन्ना से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। जगरांव से कंवर नरिंदर सिंह पार्टी का एक नया चेहरा हैं। अब यह देखना होगा कि भाजपा लुधियाना उत्तर से किसे चुनाव मैदान में उतारती है। यह भाजपा की परंपरागत सीट है और यहां से कई दावेदार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed