फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   bharat, vikas, parishad, celebration, lohri

भारत विकास परिषद् ने मनाई लोहड़ी

Sat, 09 Jan 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी गोबिंदगढ़ Updated Sat, 09 Jan 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
bharat, vikas, parishad, celebration, lohri
भारत विकास परिषद् की मंडी गोबिंदगढ़ इकाई की ओर से वार्षिक लोहड़ी उत्सव मिलन समारोह का आयोजन जिमखाना क्लब में किया गया। इसमें भाविप के सभी लोग अपने परिवारों समेत शामिल हुए। वार्ड नंबर 22 के काउंसिलर हरप्रीत सिंह प्रिंस इस अवसर पर खास मेहमान थे। भाविप अध्यक्ष अरुण मढ़कन ने सभी को लोहड़ी पर बधाई दी।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत अंजली मित्तल के भजन से हुई। अवनी ने कविता और वीरेंद्र कौर ने लोहड़ी पर्व की विस्तार सहित जानकारी दी। रिदम म्यूजिक ग्रुप के हरसिमरन, गुलमीन, कैवीना, अर्थव जैन, राजवीर, श्वेता, तरुण और सिद्धार्थ ने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स से शानदार प्रस्तुति दी। बेबी प्रांजल, वृंदा, रीवा गुप्ता और संयम चोपड़ा ने शानदार डांस पेश किया। इस मौके पर वरिंदर सिंह द्वारा प्रश्नोत्तरी करवाई गई और विजेता बच्चों को इनाम बांटे गए।
विज्ञापन


इस मौके पर अशोक जिंदल, राजिंदर सिंह, विमल ककड़िया, अमित गुप्ता, नीरज गर्ग, अनित मित्तल, डॉ. हरजिंदर पुनिया, सतीश उप्पल, एसपी सिंगला, संजय गर्ग, संजय गोयल, आरपी शारदा, जतिंदर शुक्ला, ललित गोयल, संजीव क्वात्रा, सुरेश पुरी, हरीश गुप्ता, अरुण गर्ग, दिलीप गुप्ता और तेजिंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed