{"_id":"571ba6e94f1c1b953f8b46a4","slug":"app-app-launch-for-pregnant-woman-in-ludhiana-ludhiana-app-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गर्भवती महिलाओं को अलर्ट करेगा ‘मम2बी’ ऐप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गर्भवती महिलाओं को अलर्ट करेगा ‘मम2बी’ ऐप
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में जिला प्रशासन की ओर से गर्भवती महिलाओं के लिए नया ऐप मम2बी लांच प्रधान सचिव विनी महाजन व डीसी रवि भगत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में डिलीवरी के दौरान मौत की दर 26/1000 है। इनका कारण जागरूकता की कमी, आवश्यक टीकाकरण, टेस्ट न होना, वक्त पर दवा न लेना, इलाज न कराना, वक्त पर मेडिकल जांच न कराना और खुराक का ध्यान नहीं रखना आदि हैं।
अब इन सभी दिक्कतों के समाधान के लिए एक मोबाइल ऐप ‘मम2बी’ लांच किया गया है। ऐप महिला को उस वक्त तक अलर्ट करता रहेगा, जब तक कि महिला उस पर अमल न कर ले। शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधान सचिव सेहत विनी महाजन ने इस ऐप को लांच किया।
इस ऐप को डीसी रवि भगत के नेतृत्व में एडीसी अपनीत रियात और सिनर्जी ग्रुप की ओर से तैयार किया गया है। यह सुविधा हिंदी, इंग्लिश और पंजाबी में उपलब्ध है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रधान सचिव विनी महाजन ने इस ऐप को काफी सराहा। उनका कहना है कि इससे महिलाओं को गर्भावस्था में काफी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
डीसी रवि भगत ने कहा कि जीपीएस की सहूलियत युक्त इस ऐप में जिले के सभी अस्पताल, डिस्पेंसरी और उनकी लोकेशन को फीड किया गया है। जिस वक्त गर्भवती महिला को रिमाइंडर आएगा, उसी वक्त नजदीक के अस्पताल और डिस्पेंसरी में भी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। एक बार डाउनलोड करने के बाद इसे उपयोग करने के लिए इंटरनेट और बार बार साइन इन करने या रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी।
इस अवसर पर डीसी रवि भगत, एडीसी अपनीत रियात, सिविल सर्जन डा. रेनु छतवाल समेत आईएमए के प्रधान डॉ. कुलवंत सिंह और डा. मनोज सोबती मौजूद रहे।