{"_id":"6aca3764d4c289a5810ee49e","slug":"aap-councilor-usha-rani-passes-away-in-ludhiana-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118404-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लुधियाना में आप पार्षद उषा रानी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: लुधियाना में आप पार्षद उषा रानी का निधन
Sat, 10 Oct 2026 06:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। आम आदमी पार्टी की पार्षद उषा रानी कल्याण का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से जिले के राजनीतिक हलकों और वार्ड नंबर-47 में शोक की लहर दौड़ गई है।
पार्षद उषा रानी ने शहर के दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अगले महीने में उनके बेटे की शादी तय थी। घर में खुशियों का माहौल था और तैयारियां जोरों पर थीं। उषा रानी के निधन पर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाका निवासियों और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। लोगों ने उषा रानी को मिलनसार और जमीन से जुड़ी नेता बताया। लोगों का कहना है कि इलाके ने एक जननेता को खो दिया है।