फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Akali angry sending messages hacking mobile Sangrur lodged complaint police

संगरूर में मोबाइल हैक कर मैसेज भेजने पर भड़के अकाली, पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत

Fri, 12 Feb 2021 04:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Akali angry sending messages hacking mobile Sangrur lodged complaint police
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। अकाली दल के प्रत्याशी के बेटे का मोबाइल हैक करके आम आदमी पार्टी के समर्थन में वोट डालने के मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल करने पर पार्टी नेता भड़क गए हैं। शुक्रवार को अकाली दल के नेताओं ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रत्याशी तरसेम गर्ग ने अकाली दल के प्रवक्ता विन्नरजीत सिंह गोल्डी, आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रविंदर सिंह चीमा को साथ लेकर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

नेताओं ने बताया कि वार्ड अठारह से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी तरसेम गर्ग के बेटे का मोबाइल हैक करके आप के समर्थन में वोट देने की अपील का मैसेज वायरल करके पार्टी व प्रत्याशी को सियासी तौर पर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। एसएचओ जतिंदरपाल सिंह ने कहा कि यह मामला पुलिस के साइबर क्राइम के पास भेजा जा रहा है। दूसरी तरफ आप के वरिष्ठ नेता व विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ रही है और ऐसी निम्न स्तरीय गतिविधियों में विश्वास नहीं रखती है। उन्होंने इस मामले की निंदा कर निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed