{"_id":"8006cd3f36cfb3cd95cc7d7b77d41419","slug":"aids-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स रोगी से भी रखे हमदर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स रोगी से भी रखे हमदर्दी
अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Mon, 02 Dec 2013 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को सेंट सहारा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इसको पंजाब एड्स कंट्रोल सोसायटी चंडीगढ़ के सहयोग से किया गया।
इसके मुख्य मेहमान सिविल सर्जन डॉ. गुलशन राए और डीएमसी डॉ. सुखपाल सिंह थे।
सिविल सर्जन डॉ. राय ने कहा कि वर्ष 1987 में संयुक्त राष्ट्र की ओर से एड्स की बीमारी के खात्मे के लिए विश्व एड्स दिवस मनाने की प्रथा शुरू की गई थी, ताकि इसके जरिए लोगों को एड्स और इससे बचाव के बारे में जानकारी मुहैया करवाई जा सके।
उन्होंने बताया कि इस साल मुक्तसर में एक भी केस एचआईवी से पीड़ित नहीं पाया गया है।
समारोह में डॉ. सुखपाल ने कहा कि यह बीमारी मच्छर के काटने, हाथ मिलाने, एक ही कमरे में सोने, बर्तनों का प्रयोग करने और शौचालय प्रयोग करने से नहीं होती। उन्होंने लोगों से एड्स रोगी के साथ हमदर्दी भरा बर्ताव करने की अपील की। डॉ. राय ने कहा कि एड्स पीड़ित को आम लोगों की तरह जीवन देने का हक है।
विज्ञापन
इस मौके पर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. नरेश परुथी, डॉ. एमजी शर्मा, डॉ. सतीश गोयल, मास मीडिया अधिकारी गुरतेज सिंह, सुखमंदर सिंह और प्रिंसिपल पुष्पिंदर कौर मौजूद थे।