{"_id":"4d81ffbd28ca1a5f18cf08713ae7e931","slug":"advocate-protest-against-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से नाराज वकील सड़क पर उतरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से नाराज वकील सड़क पर उतरे
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद भगत सिंह नगर इलाके में रहने वाले एडवोकेट सतबीर सिंह के पिता अमरजीत सिंह के आत्महत्या करने के मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर वकील सोमवार को सड़क पर उतर आए। वकीलों ने करीब आधे घंटे तक पुलिस के खिलाफ डीसी दफ्तर के बाहर जीटी रोड पर जाम लगाए रखा। इससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई।
वकीलों का आरोप था थे कि एसीपी वेस्ट रुपिंदर कौर सरा उनके साथी वकील पर मामला वापस लेने का दबाव बनाकर उल्टा उन्हीं को फंसाने में लगी हैं। वकीलों के धरना लगाने की सूचना मिलने के बाद एडीसीपी 3 परमजीत सिंह पन्नू पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वकीलों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। अधिकारियों ने मामले की जांच एडीसीपी परमजीत सिंह पन्नू को सौंपी, जिसके बाद वकील धरने से उठे। वकीलों ने उसके बाद सेशन जज से मुलाकात की और उन्हें सारी जानकारी दी। वकीलों ने एलान किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे।
शहीद भगत सिंह नगर इलाके में रहने वाले अमरजीत सिंह ने कुछ दिन पहले अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। उनके कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनका प्लाट को लेकर दिनेश सिंह भोगल और चरणजीत सिंह भोगल के साथ हाईकोर्ट में केस चल रहा है। इन दोनों से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया। सतबीर ने आरोप लगाया कि रविवार को एसीपी वेस्ट रुपिंदर कौर सरा के दफ्तर में उन्हें बुलाया गया था।
विज्ञापन
वहां पर एसीपी और अन्य पुलिस मुलाजिमों ने उन पर दबाव बनाया कि वह मामला वापस लें। सतबीर ने आरोप लगाया कि पुलिस वाले उसी पर मामला दर्ज करने की धमकी देने लगे। उन्होंने सोमवार को इस बारे में अपने साथी वकीलों से बात की तो सभी वकील सड़कों पर उतर आए। करीब आधे घंटे तक वकीलों ने रोड जाम कर दिया। इस कारण पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा गई। एडीसीपी परमजीत सिंह पन्नू ने बताया कि वकीलों ने एसीपी वेस्ट पर आरोप लगाए हैं उनकी वह जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं।