फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Acid attack, two search, three arrest

तेजाब कांड में तीन काबू, दो की तलाश

Sun, 08 Dec 2013 09:17 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 08 Dec 2013 09:17 PM IST
विज्ञापन
Acid attack, two search, three arrest
लुधियाना में शादी के लिए ब्यूटी सैलून में सजी रही दुल्हन पर तेजाब फें कने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने टीमें बनाकर रवाना कर दी हैं।
विज्ञापन


 पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों को शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों ने इसकी पुष्टि की है। कमिश्नर ने कहा कि इस केस में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


 शनिवार को सराभा नगर के एक सैलून में तैयार हो रही दुल्हन पर युवक ने तेजाब फेंक दिया था। इस घटना में दुल्हन के अलावा दो ब्यूटीशियन्स एवं एक अन्य दुल्हन जख्मी हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया है। उधर डीएमसी अस्पताल में युवतियों का इलाज कर रहे प्लास्टिक सर्जन डॉ. रमनीश गर्ग का कहना है कि तेजाब से झुलसी युवती की हालत स्थिर है।

बाकी दो युवतियों को हल्के जख्म आए हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। घटना के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

तेजाब फेंकने को भेजा दोस्त
सूत्रों का कहना है कि युवती की शादी से गुस्साए युवक ने तेजाब फेंकने के लिए अपने दोस्त का सहारा लिया और वह खुद आगे नहीं आया। इसीलिए तेजाब फें कने से पहले युवक ने पार्लर पहुंच कर युवती का नाम लेकर उसके बारे में पूछा और पूरी पहचान के बाद ही तेजाब फेंका और पत्र फेंका।


फर्जी नंबर की कार में आए थे आरोपी
सूत्रों का कहना है कि इस कांड को अंजाम देने के लिए पांच युवक जेन कार में आए थे। बताया जा रहा है कि इस कार पर नंबर भी फर्जी लगाया गया था। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने इस कांड में तीन युवकों को काबू करके पूछताछ शुरू कर दी है, बाकी दो की तलाश की जा रही है। इस केस में पुलिस हर कदम फूंक फूंक कर बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed