{"_id":"ffc6c22e68bfe3801faf57e97122663f","slug":"acid-attack-on-bride","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए सज रही दुल्हन पर तेजाब फेंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए सज रही दुल्हन पर तेजाब फेंका
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 08 Dec 2013 07:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के एक ब्यूटी पार्लर में शादी के लिए सजने आई एक दुल्हन पर शनिवार सुबह एक सिरफिरे युवक ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब के हमले में ब्यूटी पार्लर की दो महिला कर्मचारी भी झुलस गई हैं।
विज्ञापन
सभी को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुल्हीन 50 फीसदी तक झुलस गई है। उसके मुंह, आंखें, गर्दन और शरीर के ऊपरी हिस्से झुलस गए हैं।
लुधियाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए बरनाला पुलिस से संपर्क साधा है। पुलिस ने फिलहाल एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बरनाला निवासी युवती की शनिवार को शादी थी। वह सजने के लिए सुबह सराभा नगर स्थित ब्यूटी पार्लर पहुंची।
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर की दो महिला ब्यूटीशियन उसके चेहरे पर फे स पैक लगा रही थीं, तभी एक युवक ब्यूटी पार्लर में दाखिल हुआ। उसके हाथ में एक मग था।
अंदर पहुंचते ही उसने दुल्हन का नाम लिया और उसकी पहचान कर तेजाब से भरा मग उसके चेहरे पर उड़ेल दिया। तेजाब हमले की चपेट में दुल्हन का मेकअप कर रही दोनों ब्यूटीशियन भी आ गईं।
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर में तैयार होने आई एक अन्य दुल्हन पर भी तेजाब के कुछ छींटे पड़े हैं। तेजाब फेंकने के बाद युवक तेजी से बाहर निकला और कार में बैठकर फरार हो गया।
कार में युवक के कुछ साथी भी बैठे थे। बताते हैं कि आरोपी युवक भी बरनाला का ही रहने वाला है। वह युवती से शादी करना चाहता था और विवाह के लिए तैयार नहीं होने पर परिणाम भुगतने की धमकी देता था।
इस संबंध में युवती के परिवार वाले कुछ भी बोलने को राजी नहीं हैं।
ब्यूटी पार्लर से बाहर आते समय कागज फेंका
वारदात को अंजाम देने के बाद बाहर आते समय युवक ने एक कागज फेंका था। उस पर साफ लिखा है कि तीन साल से हमारा रिश्ता है।
यदि तुम्हें किसी और से ही शादी करनी थी तो एक साल पहले मेरे साथ अदालत में विवाह क्यों किया। अब मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं, लेकिन तुम्हें भी विवाह नहीं करने दूंगा।