फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accused of driving a minor, misdeed in hotel

नाबालिग को घुमाने का झांसा दे ले गया अमृतसर, होटल में किया दुष्कर्म

Thu, 13 Feb 2020 10:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
accused of driving a minor, misdeed in hotel
टिब्बा इलाके में रहने वाली नाबालिग को घुमाने का झांसा दे एक युवक अपने साथ ले गया। आरोपी उसे अमृतसर ले गया और वहां होटल में रुक गए। देर रात को आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जब आरोपी ने पीड़िता को घर के पास छोड़ा तो उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता की शिकायत पर गुरु अर्जुन देव नगर के रहने वाले विनोद कुमार गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी के साथ उसकी जान पहचान थी। नौ फरवरी को आरोपी ने उसे इलाके में ही मिलने के लिए बुलाया था और घुमाने का झांसा दे कर उसे अपने साथ ले गया। आरोपी उसे अमृतसर लेकर पहुंच गया और वहां होटल में रुकने की बात कही। जिसके बाद आरोपी ने रात को अकेलेपन का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed