{"_id":"57d2cd574f1c1b5d78317cb0","slug":"accident-two-died-in-accident-barnala-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, दोनों किशोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, दोनों किशोरों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Fri, 09 Sep 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
स्थानीय फरवाही रोड पर एक बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिससे बाइक सवार दोनों किशोरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुखकरणदीप सिंह (16) पुत्र रणजीत सिंह व हरजिंदर सिंह (18) पुत्र जगसीर सिंह, दोनों बाइक पर बरनाला से गांव कट्टू को नगर कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे।
जब वह गांव फरवाही के बस स्टैंड के पास पहुंचे तो अचानक उनका बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। नतीजतन बाइक सवार दोनों किशोरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुखकरणदीप सिंह बाबा शेख फरीद स्कूल का छात्र था और अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।
हरजिंदर सिंह दो भाई थे और उनके घर की आर्थिक हालत काफी कमजोर है और वह दलित परिवार से संबंधित है। उसके पिता भी मानसिक तौर पर बीमार चल रहे हैं।
थानेदार सुखचैन सिंह ने बताया कि दोनों के शव सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। दोनों मृतक जिले के गांव फरवाही के रहने वाले थे। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।