{"_id":"5703f0284f1c1b4333c811e8","slug":"accident-cold-store-two-died-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोर की छत गिरी, मलबे में दबने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड स्टोर की छत गिरी, मलबे में दबने से दो की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/बठिंडा
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के भगता भाईका में मंगलवार देर शाम को एक कोल्ड स्टोर की छत गिर गई। इस दौरान मलबे के नीचे दबकर दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
मृतकों की पहचान भिंदर सिंह निवासी गांव मलूका और कृष्ण लाल निवासी गिद्दड़बाहा के तौर पर हुई है। वहीं घायलों में राजन कुमार की पहचान हुई है और महिला की पहचान होना बाकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। समाजसेवी संस्था की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
भगता में स्थित सिंगला कोल्ड स्टोर की बिल्डिंग जब अचानक गिर गई तो छत पर लगा मोबाइल टावर स्टोर के पास से जाती हाई वोल्टेज तारों पर गिर गया। स्टोर को कोल्ड करने वाली गैस की पाइपों में एक दम से ब्लास्ट हो गया। इसके बाद कोल्ड स्टोर पूरी तरह से ढेरी हो गया। इस कारण स्टोर में काम करने वाले भिंदर सिंह और कृष्ण लाल की मौत हो गई। वहीं राजन व एक अन्य महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना का पता चलने पर पहुंचे लोगों व समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने घायलों को तुरंत नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।