{"_id":"102-40374","slug":"Ludhiana-40374-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक के आधार पर आठ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक के आधार पर आठ युवक गिरफ्तार
Ludhiana
Updated Tue, 13 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खन्ना (लुधियाना)। मंजी कोटा पुलिस ने रविवार देर रात गांव मंडियाला कलां से शक के आधार पर आठ युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार युवक काला कच्छा गिरोह के सदस्य है। उधर युवकों का कहना है के वे पंजाब की प्रख्यात विश्वविद्यालय में विद्यार्थी हैं और किला देखने यहां आए थे। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मंजी कोटा के थानेदार तिलक राज ने बताया कि गांव मंजी कोटा के नजदीकी गांव मंडियाल कलां गांव के लोग ठीकरी पहरा दे रहे थे कि उन्होंने देखा कि एक जीप में कुछ लोग बार बार गांव की तरफ चक्कर लगा रहे थे। ग्रामीणों ने शक होने पर इसकी सूचना मंजी कोट चौकी में दी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और युवकों की जीप की तलाशी ली। थानेदार के मुताबिक सभी युवकों ने काले रंग के कच्छे व काली बनियान पहनी हुई थी। पुलिस ने मौके पर ही उन्हें काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने सिर्फ इतना ही बताया कि सभी पंजाब के एक विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं और यहां पर किला देखने के लिए आए थे। उन्होंने आगे बताया कि सभी में पढ़ाई कर रहे हैं। आरोपियों की पहचान गौतम, निवासी चीचा भकाना (अमृतसर), नवजोत सिंह निवासी बैगोवाल कलोनी (मुकेरियां), अरुण शर्मा, निवासी पुराना बस स्टैंड, कठुआ (जम्मू-कश्मीर), वरुण शर्मा निवासी पुराना बस स्टैंड, कठुआ (जम्मू-कश्मीर), अक्षय टिक्कर निवासी सुंदर विहार, नई दिल्ली, जसप्रीत सिंह निवासी नजदीक छिंदरी गुरुद्वारा धनबाद (झारखंड), भिवानी सिंह शेखावत निवासी बंजासी जिला सीकर (राजस्थान) और संदीप सिंह निवासी अंबिका सिटी, श्रीगंगानगर के रूप में हुई हैं।