फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Congress protests against vote theft in Khanna.

Ludhiana News: खन्ना में कांग्रेस का वोट चोरी पर प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2026 06:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 28 Sep 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Congress protests against vote theft in Khanna.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। जिला कांग्रेस कमेटी ने चुनाव प्रक्रिया में कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष लखवीर सिंह लक्खा की अगुवाई में एडीसी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रुपिंदर सिंह राजा गिल और कई कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके। बाद में, कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार को एक मांग पत्र सौंपा। इसमें चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों पर देशभर में आवाज उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed