फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नामधारी समुदाय के सतगुरु पर इंग्लैंड में हमला

नामधारी समुदाय के सतगुरु पर इंग्लैंड में हमला

Tue, 13 Aug 2013 05:37 AM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Tue, 13 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना। नामधारी समुदाय के प्रमुख सतगुरु ठाकुर उदय सिंह पर रविवार की सुबह इंग्लैंड के लेस्टर शहर में एक गुरुद्वारा साहिब में अज्ञात व्यक्ति ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में सतगुरु उदय सिंह की बाजू में फ्रे क्चर हुआ है और उनके माथे, नाक एवं गले पर भी चोट आई है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से देर शाम उनको छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

इस घटना के बाद नामधारी मुख्यालय श्री भैणी साहिब में बड़ी संख्या में संगत जुटना शुरू हो गई। इससे लोगों में भारी रोष था। प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया। इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। उधर, स्थिति पर विचार करने के लिए नामधारी दरबार की एक हंगामी बैठक श्री भैणी साहिब में हुई। इसमें संगत को शांति बनाए रखने की अपील की गई। संगत से आग्रह किया कि जब तक असलियत सामने नहीं आ जाती, संयम रखना जरूरी है।
विज्ञापन

नामधारी दरबार के वाइस प्रेसिडेंट सुरिंदर सिंह नामधारी ने कहा कि सतगुरु महाराज दो दिन पहले ही इंग्लैंड गए थे। रविवार वे सुबह लेस्टर के गुरुद्वारा साहिब में आसां दी वार का कीर्तन करवा रहे थे। इस दौरान संगत में से नामधारी वेषभूषा पहने कंबल लपेटे एक व्यक्ति खड़ा हुआ, उसने कंबल खोला और हाथ में कुल्हाड़ा पकड़ा था। यह व्यक्ति तेजी से सतगुरु के पास पहुंचा और हमला कर दिया। सतगुरु ने अपनी बाईं बाजू आगे कर दी। इससे उनकी बाजू पर फ्रेक्चर आ गया। इसके बाद युवक ने उनके माथे, नाक और गले पर वार किए। बाद में बचने के लिए कुल्हाड़ा घुमाने लगा। लेकिन संगत ने उसे मौके पर ही काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब मामले की गहन छानबीन कर रही है। सतगुरु महाराज को एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरिंदर सिंह ने कहा कि देर शाम सतगुरु को लेस्टर के अस्पताल से डाक्टरों ने छुट्टी दे दी। सतगुरु बनने के बाद ठाकु र उदय सिंह का यह पहला इंग्लैंड का दौरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed