{"_id":"102-35878","slug":"Ludhiana-35878-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लीजिए नॉनवेज बिस्किट का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लीजिए नॉनवेज बिस्किट का मजा
Ludhiana
Updated Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना। गुरु अंगद देव वेटरिनरी एवं एनीमल साईंसेज विश्वविद्यालय के माहिरों ने नॉन वेज बिस्किट, नूडल्स और कुरकुरे समेत कई उत्पाद तैयार किए हैं। इनका दावा है कि बाजार में मिलने वाले नूडल्स में प्रोटीन नहीं होता, जबकि आटा नूडल्स में सात फीसदी तक प्रोटीन मिलती है। कुरकुरों में सिर्फ दो से तीन फीसदी प्रोटीन पाई जाती है। जबकि गडवासू के पशुधन उत्पाद तकनीक विभाग की ओर से तैयार नॉनवेज स्नैक्स में प्रोटीन की मात्रा बीस से पचीस फीसदी तक है। इनमें जरूरी अमीनो भी हैं जो बच्चों के विकास में सहायक होते हैं। इन्हें बगैर फ्रिज के तीन माह तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
विभाग के माहिर डॉ. मनीष चेटली का कहना है कि बाजार में आम उपलब्ध भोजन पदार्थों में नमक, कोलेस्ट्राल, चिकनाई और कम पौष्टिक तत्व होते हैं। इस वजह से लोग मोटापा, दिल की बीमारी समेत कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। जबकि विश्वविद्यालय द्वारा तैयार उत्पाद कम नमक और कम चिकनाई वाले हैं। विभाग इन्हें तैयार करके अपना रोजगार शुरू करने वाले युवाओं, किसानों और उद्यमियों को ट्रेनिंग भी दे रहा है।