{"_id":"102-30578","slug":"Ludhiana-30578-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति से फाइनेंस की बारीकियां सीखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति से फाइनेंस की बारीकियां सीखेंगे
Ludhiana
Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के लुधियाना दौरे को लेकर यहां पीएयू के अधिकारी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। सतपाल मित्तल स्कूल के विद्यार्थियों ने भी उनसे फाइनेंस की बारीकियां सीखने की तैयारी कर रखी है। काबिलेजिक्र है कि मंगलवार को लुधियाना दौरे के दौरान राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी सतपाल मित्तल स्कूल में बनाए जा रहे मित्तल आडिटोरियम का नींव पत्थर रखेंगे।
स्कूल की प्रिंसिपल भपिंदर गोगिया के मुताबिक स्कूल में राष्ट्रपति के आने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, आडिटोरियम की नींव पत्थर रखने का मंच भी सज चुका है। दूसरी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों में काफी उत्सुकता है इसके लिए 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी साइंस, सोशल साइंस और गणित से संबंधित प्रश्न तैयार कर रहे हैं। अब देखना यह है कि इन्हें राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिल भी पाता है या नहीं। बच्चों ने तो अपनी तरफ से पूरी तैयारी की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बच्चों को खुद प्रश्न तैयार करने के लिए कहा है। स्कूल के डायरेक्टर कर्नल डा. डी बी शर्मा के मुताबिक राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी देश के पहले फाइनेंस मिनिस्टर रह चुके हैं। इसलिए बच्चे ज्यादा फाइनेंस से संबंधित प्रश्न पूछेंगे। उधर राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर स्कूल को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। यहां तक की स्कूल को जाने वाले मार्ग पर भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।