फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   टेस्टिंग का विरोध करना शिक्षकों को पड़ा महिंगा

टेस्टिंग का विरोध करना शिक्षकों को पड़ा महिंगा

Sat, 23 Feb 2019 10:11 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
टेस्टिंग का विरोध करना शिक्षकों को पड़ा महिंगा
एक अध्यापक मुअत्तल, एक की सेवाएं खत्म
विज्ञापन

विरोध पड़ा महंगा, चार अध्यापकों का दूर दराज तबादला
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुरबेदी(रोपड़)। पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब की पोस्ट टेस्टिंग के बायकाट को लेकर शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंटरी) ने नूरपुरबेदी ब्लाक के एक अध्यापक को मुअत्तल कर दिया गया, जबकि ब्लाक नूरपुरबेदी से संबंधित दो और ब्लाक नंगल से संबंधित दो शिक्षकों सहित कुल चार अध्यापकों को दूर दराज स्थित स्टेशनों पर तबादला कर दिया गया। इसके अतिरिक्त रूपनगर -02 ब्लाक में पड़ते कोटला निहंग सरकारी प्राइमरी स्कूल के दो वर्ष की बढ़ोतरी पर चल रहे एक अध्यापक का दूसरे वर्ष की बढ़ोतरी तत्काल रद्द करने के आदेश जारी किए गए हैं। शिक्षा अधिकारियों की ओर से आदेश ज्यादातर 22 फरवरी की टेस्टिंग का विरोध किए जाने को लेकर उसी शाम को जारी किए गए हैं। जो शनिवार को मेल से संबंधित ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी (बीपीईओज) को प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि 22 फरवरी को ब्लाक नूरपुरबेदी के 3 स्कूलों में शामिल सरकारी प्राइमरी स्कूल नूरपुरबेदी (लड़के), झच्ज और समीरोवाल जबकि तख्तगढ़ शिक्षा ब्लाक के 4 स्कूलों में शामिल औलख, बैंस, धमाणा, और टिब्बा टपरिया सहित कुल 7 स्कूलों में अभिभावकों, पंचायतों और बच्चों की ओर से मना करने पर टेस्टिंग का कार्य नहीं हो सका था। आदेशानुसार सरकारी प्राइमरी स्कूल समीरोवाल के सेंटर हेड टीचर साकहन सिंह को मुअत्तल करके उसका हेड क्वार्टर बीपीईओ कार्यालय मोंरिडा बनाया गया है। जबकि कोटला निहंग प्राइमरी स्कूल के सीएचटी हरबंस सिंह का सेवा के आचरण नियमों का अवहेलना के आरोप तहत एक अगस्त 2018 से 31 जुलाई 2019 तक दूसरे वर्ष के तत्काल रद्द किया गया है। इसी तरह शिक्षा ब्लाक नूरपुरबेदी के सरकारी प्राइमरी स्कूल नूरपुरबेदी लड़के के सीएचटी सुखदेव राम प्रबंधंक आधार और शिक्षा ब्लाक चमकौर साहिब के प्राइमरी स्कूल अमराली जबकि प्राइमरी स्कूल झच्ज के सीएचटी दर्शन सिंह की बदली चमकौर साहिब ब्लाक के प्राइमरी स्कूल बरसालपुर में की गई है। इसके अतिरिक्त शिक्षा ब्लाक नंगल के प्राइमरी स्कूल नंगल की ईटीटी अध्यापिका रेनू बाला की बदली चमकौर साहिब ब्लाक के स्कूल मोहन माजरा और नंगल ब्लाक से संबंधित मैदा माजरा स्कूल की हेड टीचर कुलवीर कौर की बदली प्रबंधक आधार पर चमकौर साहिब के ब्लाक के स्कूल कीड़ी अफगाना में की गई है। टेस्टिंग का विरोध के चलते ज्याद्वातर सीएच्चटी अध्यपिका और उक्त अदेश की गाज गिरी है।

दूसरे दिन भी 5 स्कूलों की टेस्टिंग नहीं हो सकी
दूसरे दिन भी शिक्षा ब्लाक नूरपुर बेदी और तख्तगढ़ के स्कूलों में पोस्ट टेस्टिंग कार्य का मुकम्मल बायकाट रहा। बीपीईओ नूरपुरबेदी हरदेव सिंह अनुसार ब्लाक नूरपुरबेदी के तीन स्कूलों सैदपुर मवा और रामपुर, जबकि बीपीईओ तख्तगढ नरिंद सिंह के अनुसार तख्तगढ़ के दो स्कूलों गडबागा अप्पर और खड्ड बठलौर में अध्यापिका ने टेस्टिंग कराने से मना किया, जिस संबंध में उनसे लिखित भी लिया गया। बीपीईओ नूरपुरबेदी हरदेव सिंह ने कहा कि अध्यापिका की बदली और मुअत्तली संबंधी उन्हें मेल के माध्यम से आदेश प्राप्त हुए हैं और शनिवार को छट्टी होने के चलते सोमवार को संबंधित अध्यापकों को आदेश सौंप दिए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी प्राइमरी दिनेश कुमार ने कहा कि क्वालिटी शिक्षा प्रदान करने के लिए अगस्त 2017 से चल रहा प्रोजेक्ट इस बार पंजाब विधान सभा के बजट स्पीच का हिस्सा रहा है। अध्यापकों की ओर से इसका विरोध करना जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि संघर्ष की आड़ में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न करें। सरकारी कार्य में रुकावट पैदा करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नियमों तहत अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed