फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बारिश से जगरांव शहर हुआ पानी पानी

बारिश से जगरांव शहर हुआ पानी पानी

Sat, 17 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
बारिश से जगरांव शहर हुआ पानी पानी
जगरांव में झमाझम बरसात, सड़कें बनीं तालाब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)।
जगरांव में शनिवार को जमकर बादल बरसे। नतीजतन शहर में चारों तरफ पानी पानी हो गया। बरसाती पानी की निकासी को लेकर नगर काउंसिल पूरी तरह से फेल साबित हुई। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर की बरसात से सड़कें झील का रूप ले गईं। रानी झांसी चौक, कमल चौक, लाजपत राय रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड, अनारकली बाजार, पुरानी दाना मंडी और रेलवे रोड समेत कई इलाकों में पानी जमा हो गया।
वहीं तेज आंधी और बरिश के चलते नगर काउंसिल दफ्तर में लगा बड़ा पेड़ टूट कर गिर गया। पेड़ की चपेट में बिजली के हाई वोल्टेज तार और ट्रांसफार्मर आ गया। इससे शहर के अधिकतर इलाके की बिजली गुल हो गई। जानकारी के अनुसार काउंसिल दफ्तर में लगा पेड़ गिरने से 11 हजार केवी के हाई वोल्टेज तार टूट गए। नतीजतन जगरांव का बिजली फीडर नंबर तीन बंद हो गया। इससे शहर की बिजली गुल हो गई। काउंसिल दफ्तर के सामने जमा पानी में ही पावरकॉम मुलाजिमों की टीम दिन भर मरम्मत करने में लगी रही। देर शाम तक तार को सही नहीं किया जा सका। ऐसे में अन्य फीडरों के जरिए बिजली सप्लाई को बहाल किया गया। पावरकॉम के एक्सईएन धर्मपाल ने कहा कि तार टूटने से बिजली की आपूर्ति बहाल हुई है। अधिकतर इलाकों में सप्लाई बहाल की गई है। बिजली की स्थिति रविवार तक सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन


लुधियाना में हल्की बरसात
आर्थिक राजधानी में भी शनिवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed