फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मेरा इस्तीफा मांगने वाले मुट्ठीभर लोग:सुखबीर बादल

मेरा इस्तीफा मांगने वाले मुट्ठीभर लोग:सुखबीर बादल

Thu, 04 Oct 2018 10:25 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
मेरा इस्तीफा मांगने वाले मुट्ठीभर लोग:सुखबीर बादल
मेरा इस्तीफा मांगने वाले मुट्ठीभर लोग: सुखबीर बादल
विज्ञापन

संगरूर। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनका इस्तीफा मांगने वाले मुट्ठी भर लोग हैं, जो कैप्टन अमरिंदर सिंह के इशारे पर बरगाड़ी में मोर्चा लगाए बैठे हैं। संगरूर के गुरुद्वारा नानकियाणा साहिब में जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने दावा किया कि अकाली दल एकजुट है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के कहने पर बरगाड़ी में मोर्चा लगाए बैठे लोग वही हैं, जिन्होंने पंजाब की अमन शांति को भंग किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें जगह-जगह काली झंडियां दो संत कहलाने वाले नेताओं के इशारे पर दिखाई जाती है, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। वहीं सुखदेव सिंह ढींडसा का इस्तीफा मंजूर हुआ है या नहीं, इस पर सुखबीर बादल कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।


फोटो:04एसजीआरपी01: संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते सुखबीर सिंहबादल।

सिख संगठनों ने सुखबीर बादल को दिखाई काली झंडियां
नारेबाजी करते हुए गाड़ी पर फेंका पत्थर
संगरूर। वीरवार को सिख संगठनों ने संगरूर पहुंचे सुखबीर सिंह बादल को काली झंडी दिखाई और नारेबाजी करते हुए उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंका। लेकिन सुखबीर बादल बिना रुके गुरुद्वारा नानकियाणा साहिब में पहुंच गए। सिख संगठन भाई बचित्तर सिंह के नेतृत्व में पहले से ही खड़े थे। जैसे ही सुखबीर सिंह बादल गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचे तो उन्हें काली झंडियां दिखाते हुए नारेबाजी करनी शुरू कर दी और एक पत्थर भी गाड़ी पर फेंक दिया। बचित्तर सिंह ने कहा कि बादल परिवार ने श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी और सिखों के साथ बहुत ज्यादतियां की हैं। जिस कारण सिख समुदाय में इनके खिलाफ बहुत रोष है।
विज्ञापन

इस मौके भाई अमरजीत सिंह, करनैल सिंह, गुरनैब सिंह रामपुरा, नरिंदर कौर, मेजर सिंह बालियां, दर्शन सिंह कौहरियां, सुखदेव सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

फोटो:04एसजीआरपी02:संगरूर में काली झंडियां लेकर रोष जाहिर करते सिख संगठन।

जसवीर सिंह भट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed