फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फाईनल में भिड़ेगी एआईसीएडी और चेनाब इलैवन की टीम

फाईनल में भिड़ेगी एआईसीएडी और चेनाब इलैवन की टीम

Wed, 27 Feb 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
फाईनल में भिड़ेगी एआईसीएडी और चेनाब इलैवन की टीम
एआईसीएडी और चिनाब इलेवन के बीच फाइनल आज
विज्ञापन

इंडिया डेफ प्रीमियर लीग-2019 के दूसरे दिन हुए रोचक मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डेफ क्रिकेट फेडरेशन पंजाब की ओर से ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ द डेफ के सहयोग से पीएयू व फलाही साहिब में करवाई जा रही इंडिया डेफ प्रीमियर लीग-2019 (डीआईपीएल) के दूसरे दिन मूक-बधिर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
बुधवार को लीग के सेमिफाइनल मैच करवाए गए। इसमें झेलम और चिनाब के बीच मैच हुआ। झेलम की टीम 14 ओवर में 77 रन पर ऑलआउट हो गई। सुरिंदर ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिनाब की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 11 ओवर में 78 रन बनाकर नौ विकेट से मुकाबला जीता।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला एआईसीएडी और रावी इलेवन के बीच हुआ। इसमें एआईसीएडी की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रावी की टीम 13 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई। एआईसीएडी इलेवन की टीम 63 रन से विजेता रही। वीरवार को फाइनल मुकाबला एआईसीएडी और चिनाब इलेवन की टीम के बीच होगा। इस दौरान व्हील चेयर क्रिकेट टीम का प्रदर्शनी मैच भी करवाया गया जिसमें व्हील चेयर पर खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेल काबलियत दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed