{"_id":"5b8ebc02867a55483d34b01f","slug":"71536080898-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा कर्कट फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर निगम मुलाजिमों ने की गेट रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा कर्कट फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर निगम मुलाजिमों ने की गेट रैली
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्या हल नहीं होने पर भड़के मुलाजिम, नारेबाजी
जोन ए स्थित दफ्तर के बाहर की रैली, जोन बी में कुछ दिन पहले फेंका गया था कूड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सीवर जाम की समस्या हल न होने पर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जोन बी में लोगों के कूड़ा फेंकने और अधिकारियों के दफ्तर में गार फेंककर प्रदर्शन किया था। इस दौरान अधिकारियों ने किसी तरह खुद को बचाया और तुरंत पुलिस को सूचित किया। नगर निगम अधिकारियों ने तीन लोगों को काबू कर पुलिस के हवाले किया था लेकिन पुलिस ने छोड़ दिया था। इसके बाद नगर निगम मुलाजिमों में काफी रोष था। पुलिस की ढीली कार्रवाई के विरोध में म्युनिसिपल संघर्ष कमेटी की तरफ से मंगलवार को जोन ए गेट रैली करने का एलान किया गया था। मंगलवार को मुलाजिम संघर्ष के लिए वहां पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को नामजद कर लिया।
म्युनिसिपल इंप्लाइज संघर्ष कमेटी के नेताओं ने मंगलवार को जोन ए के बाहर प्रदर्शन किया। मुलाजिमों ने मांग की कि पुलिस उन पर हमला करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। मुलाजिमों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मेयर बलकार सिंह संधू मौके पर पहुंच गए। नगर निगम के मुलाजिमों ने सारी घटनाक्रम की जानकारी उन्हें दी। नगर निगम मुलाजिमों नेकहा कि सीवरेज की समस्या को लेकर कुछ दिन पहले ढंढारी कलां एरिया के लोग जोन बी में पहुंचे थे। मुलाजिमों की बात सुनने के बाद मेयर बलकार सिंह संधू ने तुरंत थाना डिविजन तीन की पुलिस को वहां बुलाया। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई करने के आदेश किए। थाना डिविजन तीन के एसएचओ इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि जिनके नाम नगर निगम मुलाजिमों ने दिए थे उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।