{"_id":"5a199ddf4f1c1b0d698be17d","slug":"71511628255-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगीठी जला सो गए दो मजदूर, दोनों की हुई मौत-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगीठी जला सो गए दो मजदूर, दोनों की हुई मौत-
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंगीठी जलाकर सो गए दो मजदूर, मौत
बाकी मजदूर पहुंचे तो दोनों अंदर मृत मिले
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जालंधर बाईपास के पास स्थित सिल्वर कुंज में एक निर्माणाधीन घर में सर्दी से बचने के लिए दो मजदूरों ने अंदर ही अंगीठी जला दी और खुद सो गए। देर रात को उसी के धुएं से दोनों का अंदर ही दम घुट गया। दोनों की दम घुटने से अंदर ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह जब बाकी के मजदूर आए तो उन्हें जगाने के लिए चले गए, लेकिन वह दोनों मृत पड़े थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए है।
थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि इशात (20) और फिरोज (21) दोनों मूल रुप से उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरपुर के पास रहने वाले है। दोनों यहां मजदूरी करते थे और वहीं पर रह लेते थे, जहां निर्माणकार्य चल रहा होता था। कुछ दिन से दोनों सुल्वर कुंज के एक निर्माणाधीन कोठी में काम कर रहे थे। दोनों वहीं पर एक कमरे में सो जाते थे। देर रात को दोनों ने ठंड से बचने के लिए वहां पर अंगीठी जला दी और खुद सो गए। रात को अंदर धुआं ज्यादा हो गया और दम घुटने से दोनों की अंदर ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह ठेकेदार के साथ काम करने वाले बाकी मजदूर वहां आए तो दोनों को जगाने के लिए चले गए। लेकिन अंदर धुआं ज्यादा था। मजदूरों ने सारा कमरा खोला तो अंदर दोनों मृत पड़े थे। अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। रविवार को उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।