फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   झंडे वाली कुश्ती में नारंगवाल का जशन रहा विजेता

झंडे वाली कुश्ती में नारंगवाल का जशन रहा विजेता

Sat, 17 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
झंडे वाली  कुश्ती में नारंगवाल का जशन रहा विजेता
झंडे वाली कुश्ती में नारंगवाल का जश्न विजेता
विज्ञापन

लुधियाना।
पीर बाबा मेहर शाह स्पोर्ट्स क्लब की ओर से शुक्रवार देर शाम 25वें सालाना कुश्ती मुकाबले करवाए गए। इस दौरान सिविल अस्पताल के सामने पुडा ग्राउंड में बने अखाडे़ में उतरे 30 पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। पंजाब भर से (नारंगवाल, फलौर, साहनेवाल, जगरांव, खन्ना आदि) नामी पहलवान अपना दमखम आजमाने पहुंचे। झंडे वाली कुश्ती में नारंगवाल के पहलवान जश्न ने रमन को हराकर पहला इनाम हासिल किया। वहीं ओपन चैलेंज कुश्ती में पहलवान सोमनाथ ने लड्डू पहलवान, ईस्सर ने रवि को, ओंकार ने बब्बू को और पवन ने बच्चू को पराजित किया। इन कुश्ती मुकाबलों का आयोजन क्लब के चेयरमैन बिशन सिंह और प्रधान रमेश कंडियारे की देखरेख में किया गया। इस दौरान पार्षद गुरदीप सिंह नीटू, मानिक डाबर, सफाई कर्मचारी वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन राज कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे और विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विजेताओं को नगद इनाम, सम्मान चिन्ह और सिरोपा भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed