फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   700 police personnel posted Fatehgarh Sahib

फतेहगढ़ साहिब में 700 पुलिस मुलाजिम होंगे तैनात

Wed, 10 Feb 2021 10:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
700 police personnel posted Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब। जिलेभर में नगर काउंसिल चुनावों को लेकर बुधवार को डिप्टी कमिश्नर अमृत कौर गिल और एसएसपी अमनीत कौंडल ने अमलोह और मंडी गोबिंदगढ़ के संवेदनशील बूथों का दौरा किया और शहरों में पुलिस के फ्लैग मार्च भी निकाले गए। वहीं चुनावों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने बताया कि 14 फरवरी को होने वालों नगर काउंसिल चुनावों में जिला प्रशासन की तरफ से सख्त कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को सुचारु रूप के साथ कायम रखने के लिए जिला पुलिस की तरफ से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि चुनावों को अमन शांति के साथ निपटाने के लिए सहयोग दें और ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करें। अपने शहर के विकास के लिए अपना वोट जरूर दें। एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर जिले में 700 पुलिस मुलाजिम तैनात किए जाएंगे। किसी भी व्यक्ति को अमन कानून को भंग करने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा आज फतेहगढ़ साहिब, सरहिंद, बस्सी पठाना में पुलिस का फ्लैग मार्च भी निकाला गया है। इस अवसर पर उनके साथ एसपीडी जगजीत सिंह जल्ला, डीएसपी अमलोह सुखविंदर सिंह, एसएचओ प्रेम सिंह समेत आला पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed