{"_id":"5c702700bdec2273771f3f33","slug":"61550853888-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मानसा में बास्किटबाल के नए बने ग्राउंड का बास्किटबाल खेलकर किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मानसा में बास्किटबाल के नए बने ग्राउंड का बास्किटबाल खेलकर किया उद्घाटन
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में गुरशरण प्रथम
मंत्री हरसिमरत कौर ने नए ग्राउंड का बास्केटबाल खेलकर किया उद्घाटन
माता सुंदरी गर्ल्स कॉलेज मानसा के एथलेटिक मीट में की शमूलियत
मानसा। केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को स्थानीय माता सुंदरी गर्ल्स कॉलेज मानसा में बास्केटबाल के नए ग्राउंड का बास्केटबाल खेलकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने एथलेटिक मीट में शमूलियत की और खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया। इस दौरान करवाए गए मुकाबलों में 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान गुरशरण कौर, दूसरा बीरू कौर, तीसरा राजवीर कौर ने पाया। जबकि 200 मीटर में पहला स्थान जसवीर कौर, दूसरा स्थान हरपिंदर कौर और परविंदर कौर ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में अमनदीप कौर ने पहा, बीरू कौर ने दूसरा और चरणजीत कौर ने तीसरा स्थान पाया। इसी प्रकार 800 मीटर में अमनदीप कौर ने पहले, मनप्रीत कौर दूसरे और रमनदीप कौर तीसरे स्थान पर रही।
ऊंची छलांग में वीरपाल कौर, हरपिंदर कौर और हरप्रीत कौर, लंबी छलांग में जसवीर कौर, अमनदीप कौर व राजवीर कौर अव्वल स्थान पर रही। शॉटपुट में अमृतपाल कौर ने पहला, सुखप्रीत कौर ने दूसरा और गुरशरण सिंह कौर ने तीसरा स्थान लिया।
केंद्रीय मंत्री बादल ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल हमारे जीवन का हिस्सा है, जिसको अपना कर खिलाड़ी अपना भविष्य तय करते है। उन्होंने खिलाड़ियों से सलामी ली। इस मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बरिंद्र कौर ने कहा कि यह कॉलेज के निर्माण से लेकर अब तक केंद्रीय मंत्री बादल का बड़ा योगदान रहा है। इस मौके पर धर्म प्रचार कमेटी के नेता मनजीत सिंह बप्पीआना, पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह औलख, अकाली दल के शहरी के जिलाध्यक्ष प्रेम अरोड़ा, देहाती अध्यक्ष गुरमेल सिंह फफड़े, सिमरनजीत कौर, नछतर कौर, एसजीपीसी सदस्य गुरप्रीत सिंह झब्बर, मिट्ठू सिंह काहनेके, गुरप्रीत सिंह चहल, बिक्कर सिंह, कॉलेज स्टाफ डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. जसपाल सिंह, प्रो. मघर सिंह, हीरा लाल, डॉ. चमकौर सिंह, प्रो. बल्म लींबा, रघुवीर सिंह आदि शामिल थे।