{"_id":"5a1c42c44f1c1b4e718b5d28","slug":"61511801540-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना प्रदर्शन
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान की जमीन नीलाम करने के विरोध में धरना
साथी किसानों का तहसील कार्यालय में की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
लौंगोवाल के एक किसान की जमीन नीलाम करने के आदेशों से भड़के किसानों ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन उग्राहां के नेतृत्व में लौंगोवाल सब तहसील कार्यालय में धरना लगाया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
भाकियू उग्राहां के ब्लॉक अध्यक्ष बूटा सिंह ने कहा कि चुनाव के समय कैप्टन सरकार ने जो वादे किसानों के साथ किए थे, वह अब उसे तोड़ रही है। किसानों को कोई राहत देने के बजाए उनकी जमीन की कुर्की करने के आदेश दिए जा रहे हैं। किसान बलवंत सिंह को उसकी जमीन कुर्क करने का आदेश दिया गया है, लेकिन यूनियन किसी भी कीमत पर किसी किसान की जमीन नीलाम नहीं होने देगी। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि किसी भी किसान की जमीन नीलाम की जाएगी तो यूनियन इसका डटकर विरोध करेगी। इस मौके पर किसान नेता दलबारा सिंह, बलवंत सिंह, हरभजन सिंह, जसविंदर सिंह, रणजीत सिंह आदि किसान मौजूद थे।
फोटो:27एसजीआरपी01 संगरूर के कस्बा लौंगोवाल में धरना देते किसान।