फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अकाली दल में सब कुछ ठीक-पूर्व मुख्य मंत्री बादल

अकाली दल में सब कुछ ठीक-पूर्व मुख्य मंत्री बादल

Thu, 04 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
अकाली दल में सब कुछ ठीक-पूर्व मुख्य मंत्री बादल
अकाली दल में सब कुछ ठीक : बादल
विज्ञापन

बठिंडा में बोले पूर्व मुख्यमंत्री-बड़े परिवार में थोड़ा मनमुटाव हो जाता है
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। माझे के टकसाली अकाली नेताओं की ओर से अमृतसर में एक प्रेसवार्ता के दौरान अकाली दल में सब कुछ ठीक न होने के दिए बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने वीरवार को कहा कि अकाली दल में सब कुछ ठीक है। यहां आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि जब एक बड़ा परिवार होता है तो उसमें थोड़ा मनमुटाव हो जाता है लेकिन उसका अर्थ यह नहीं होता कि परिवार बिखर रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि पंजाब में अमन कानून को खतरा है। इस संबंधी एजेंसियों ने भी अलर्ट जारी किया है लेकिन पंजाब सरकार उन लोगों से मिली हुई है जो सूबे के अमन कानून को भंग करना चाहते है। प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र से पराली के लिए 100 रुपये बोनस मांगे जाने की मांग को सही ठहराते हुए बादल ने कहा कि पहले केंद्र सरकार पराली का प्रबंध करें और पराली की एवज में किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीड़ित किसानों को केंद्र सरकार भी मुआवजा दें। पटियाला में अकाली दल की तरफ से की जाने वाली रैली संबंधी पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल तो पंजाब के गंभीर तीन मसलों, चुनाव में धक्केशाही, पंजाब के अमन कानून को खतरा और कांग्रेस की ओर से किए गए वायदे पूरे न करने को लेकर पटियाला में रैली की जा रही है। बादल ने कहा कि इसी देखादेखी के चलते अब कैप्टन ने बिना वजह लंबी में रैली रखी है जिसका सारा बोझ सरकारी खजाने पर पडे़गा। बरगाड़ी गोलीकांड को लेकर पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि प्रदेश का कोई भी सीएम गोली चलाने का हुक्म नहीं दे सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed