फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हॉकी में बीएसएफ और वालीबॉल में हरियाणा बना चैंपियन

हॉकी में बीएसएफ और वालीबॉल में हरियाणा बना चैंपियन

Tue, 13 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
हॉकी में बीएसएफ  और वालीबॉल में हरियाणा बना चैंपियन
हॉकी में बीएसएफ और वालीबॉल में हरियाणा चैंपियन
विज्ञापन

31वें मॉडर्न पेंडू मिनी ओलंपिक जरखड़ खेल का अंतिम दिन
पंजाबी कलाकारों ने किया दर्शकों का मनोरंजन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
माता साहिब कौर स्पोर्ट्स चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से जरखड़ में आयोजित 31वें मॉडर्न पेंडू मिनी ओलंपिक जरखड़ खेल के अंतिम दिन पंजाबी कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने जरखड़ स्टेडियम के लिए 15 लाख की ग्रांट देने का एलान और सुखपाल सिंह खेहरा व बलविंदर सिंह बैंस ने पंजाब सरकार से स्टेडियम को खेल हैरीटेज के रूप में मान्यता देने की मांग की। खेलों में महिंदर प्रताप ग्रेवाल हॉकी मुकाबलों के जूनियर वर्ग में फरिजनों अकादमी कैलीफोर्निया ने प्रिथीपाल इलेवन को 4-2 से, सीनियर वर्ग में बीएसएफ ने ईएमई को 3-1 से, लड़कियों के वर्ग में यूको बैंक दिल्ली ने शाहबाद मारकंडा को 4-3 से, सुखपाल सिंह गिल वालीबाल मुकाबले में हरियाणा ने पहला, फिरोजशाह ने दूसरा, गंढूआ ने तीसरा, चक्क कलां ने चौथा स्थान पाया। कबड्डी अकादमियों में गाखल कबड्डी अकादमी कैलीफोर्निया ने शहीद भगत सिंह अकादमी ऐंबसफोर्ड को 24-22 से हराकर गाखल ब्रदर्स कप जीता। धर्म सिंह जरखड़ कबड्डी (इक पिंड कबड्डी ओपन) कप में मंडिया ने दिड़बा को मात दी। मंडिया का तेजपाल व दिड़बा का शैली सर्वोत्तम खिलाड़ी चयनित हुए। बास्केटबॉल लड़कों में लुधियाना अकादमी ने जिमखाना अकादमी और लड़कियों में पंजाब पुलिस ने लुधियाना को हराया।
विज्ञापन

इस दौरान वर्ल्ड कैंसर केयर सेंटर के अंबेसडर कुलवंत सिंह धालीवाल को भगत पूरन सिंह समाज सेवक अवॉर्ड, फिल्म कलाकार हौबी धालीवाल को जगदेव सिंह जस्सोवाल अवार्ड, ओंकार सिंह पाहवा को जरखड़ खेलों का मान अवार्ड, प्रीतम सिंह ग्रेवाल यूके को खेल प्रमोटर अमरजीत सिंह ग्रेवाल अवार्ड, जसवंत सिंह ग्रेवाल को खेल प्रमोटर अवार्ड, साहिब सिंह थिंद को गदरी बाबियां की याद संभालने के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब सरकार के नेता सुखपाल सिंह खैरा, विधायक बलविंदर सिंह बैंस, विधायक रायकोट जगतार सिंह हिस्सोवाल, अमोलक सिंह गाखल, सन्नी गाखल, बीजेपी लुधियाना प्रधान रविंदर अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed