फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मंडियों में बोली न होने से परेशान किसानों ने लगाया जाम

मंडियों में बोली न होने से परेशान किसानों ने लगाया जाम

Sat, 20 Apr 2019 09:59 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
मंडियों में बोली न होने से परेशान किसानों ने लगाया जाम
गेहूं की बोली न होने से परेशान किसानों ने लगाया जाम
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे से शाम तक मूनक-चंडीगढ़ रोड का यातायात रोके रखा
लहरागागा में आढ़तियों और किसानों ने एसडीएम दफ्तर में लगाया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। एक सप्ताह से गेहूं की फसल की बोली न होने से खफा किसानों ने मूनक में मूनक-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। दोपहर तीन बजे से लगाया गया जाम शाम तक चलता रहा। किसानों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसान हरविंदर सिंह और सुरिंदर सिंह ने कहा कि अनाज मंडी में एक सप्ताह से उनकी गेहूं की फसल की बोली नहीं लगी। शनिवार को बोली लगी और नाममात्र खरीद की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मशीन भी अलग-अलग नमी बताती है, जिससे किसानों को मंडियों में परेशान होना पड़ रहा है और कई दिनों से अपनी फसल बिकने का इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी की जब तक उनकी फसल की खरीद नहीं होगी वह धरना जारी रखेंगे। खबर लिखे जाने तक किसानों का धरना जारी था। इस मौके पर किसान नेता मोहर सिंह, गुड्डू हमीरगढ़, मेजर सिंह बल्लरां, काका सिंह औरभूरा सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, लहरागागा में आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष जीवन कुमार और संजीव कुमार सिंगला की अगुवाई में आढ़तियों और किसानों ने एसडीएम दफ्तर में धरना लगाकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद का ऐलान तो किया गया था। अभी तक लहरा मंडी अथवा इससे जुड़े खरीद केंद्रों में बोली नहीं लगी। इससे आढ़ती, लेबर और किसान परेशान हो रहे हैं। मार्केट कमेटी के सचिव मनदीप सिंह नेे कहाकि सरकार के मापदंड के मुताबिक गेहूं खरीदा जा रहा है और एक दो दिन में खरीद रफ्तार पकड लेगी। इसके बाद एसडीएम सूबा सिंह के भरोसे के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर मनीष कुमार कौहरियां, अमरनाथ कोकी, इंद्रजीत सिंहबेदी, नराता राम, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, राम गोयल, कृष्ण कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
फोटो:20एसजीआरपी01:मूनक में गेंहू की बोली न होने से खफा किसानजाम लगाए हुए।
----------------------
जसवीर सिंह भट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed