फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Power Crisis: Entrepreneurs to take to the streets against Powercom on September 8

पावर संकट: पावरकाॅम के खिलाफ आठ सितंबर को सड़कों पर उतरेंगे उद्यमी

Fri, 04 Sep 2026 11:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 04 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Power Crisis: Entrepreneurs to take to the streets against Powercom on September 8
उद्यमी बोले: अनिश्चित बिजली आपूर्ति में उद्योग नहीं चल सकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। औद्योगिक नगरी लुधियाना में बिजली की अपर्याप्त आपूर्ति से उद्योग जगत में गुस्सा है। बार-बार बिजली बाधित होने से औद्योगिक इकाइयों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। इससे मशीनरी संचालन, श्रम लागत और परिचालन खर्च बढ़ रहा है।
कंसोर्टियम आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने पीएसपीसीएल और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का एलान किया है। यह निर्णय यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जतिंदर मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में नरेंद्र भमरा, गुरमीत सिंह कुलार, हरसिमरजीत सिंह लक्की और बदिश जिंदल जैसे प्रतिनिधि शामिल थे। औद्योगिक संगठनों ने कहा कि बिजली बाधाओं से उत्पादन और डिलीवरी शेड्यूल बनाए रखना कठिन है। इससे औद्योगिक इकाइयों की लागत बढ़ रही है, आपूर्ति शृखंला प्रभावित हो रही है और ग्राहकों के ऑर्डर पूरे करने में भी मुश्किल हो रही है। उद्योग प्रतिनिधियों के अनुसार, बिजली संकट केवल मशीनें बंद होने तक सीमित नहीं है, बल्कि अचानक बिजली जाने से उत्पादन प्रक्रिया बाधित होती है। यह स्थिति पंजाब के उद्योग की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन

प्रदर्शन और मांगें
कंसोर्टियम ने पीएसपीसीएल और पंजाब सरकार के खिलाफ 8 सितंबर को पीएसपीसीएल के सेंट्रल जोन कार्यालय पर प्रदर्शन का निर्णय लिया है। इस प्रदर्शन को तीस से अधिक औद्योगिक संगठनों का समर्थन मिला है। कंसोर्टियम ने सभी इकाइयों से शामिल होने की अपील की है। औद्योगिक संगठनों ने पंजाब सरकार और पीएसपीसीएल से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है। कन्वीनर नरिंदर भामरा ने उद्योगों के लिए पर्याप्त और निर्बाध बिजली को बुनियादी आवश्यकता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed